ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / जहरीली है बिहार के इन 13 शहरों की हवा, पानीपत के साथ बिहारशरीफ...

जहरीली है बिहार के इन 13 शहरों की हवा, पानीपत के साथ बिहारशरीफ टॉप पर

14-Dec-2021 12:41 PM

PATNA : बिहार की हवा काफी जहरीली है. बिहार की हवा में धूल कण की मात्रा लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये हैं कि प्रदूषित शहरों की लिस्ट में बिहार के कई शहरों के नाम शामिल हैं. 


नालंदा जिले का बिहार शरीफ शहर प्रदूषण के मामले में टॉप पर आया है. यहां का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेबल 414 रेकॉर्ड किया गया है. बिहार शरीफ के साथ हरियाणा का पानीपत शहर भी टॉप पर है. 


सोमवार को दोनों शहर का एक्यूआई (AQI) लेबल 414 रिकॉर्ड किया गया है. दोनों शहरों की अगर बात करें तो महींन और मोटे दोनों तरह के धूल कण की मात्रा 5 से अधिक रही है.


बिहार के विभिन्न शहरों की अगर बात कर ली जाए तो बिहारशरीफ में एक्यूआई लेबल अगर 414 है तो पटना में यह 301 है, जो बहुत खतरनाक स्तर का है. मुजफ्फरपुर में  एक्यूआई 369, बक्सर में 359 है जो बहुत खराब माना जाता है. छपरा में एक्यूआई 353 है और वो भी बहुत खराब माना जाता है. सहरसा का एक्यूआई 352, कटिहार में 345, किशनगंज में 335, पूर्णिया में 335, भागलपुर में 332, सासराम में 319, मोतिहारी में 291 है.


वायु प्रदूषण विशेषज्ञों के हिसाब से बिहारशरीफ में धूल कण और धुआं दोनों की मात्रा अधिक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुसार अगर एक यूआई 400 से अधिक चला जाता है तो वहां की हवा बहुत गंभीर हो जाती है. यह लेवल रेड जोन में आता है और इस तरह की हवा में सांस लेना साथ के लिए बेहद हानिकारक माना जाता रहा है.