ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

जहरीले सांप के डसने से बालक की मौत, खेलने के दौरान सांप के बिल में घुसे सिक्के को निकालने के लिए डाला था हाथ

जहरीले सांप के डसने से बालक की मौत, खेलने के दौरान सांप के बिल में घुसे सिक्के को निकालने के लिए डाला था हाथ

14-Sep-2021 10:08 PM

PATNA: घर के पास खेलने के दौरान 8 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि खेलने के दौरान पांच रुपये का सिक्का सांप के बिल में चला गया था जिसे निकालने के दौरान सांप ने डंस लिया। 


घटना पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के पास एक बच्चा पांच रुपये का सिक्के लेकर खेल रहा था। तभी खेलने के दौरान पांच रुपये का सिक्का सांप के बिल में चला गया। 


बच्चे को यह पता नहीं था कि बिल में सांप ने अपना डेरा डाल रखा है। उसने जैसे ही अपना हाथ बिल के अंदर डाला सांप बिल से बाहर निकल आया जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक सांप ने उसे डंस लिया।


जिसके बाद बच्चा चिल्लाने लगा उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और आनन फानन में बच्चे को लेकर निजी नर्सिग होम पहुंचे। बच्चे का इलाज जैसे ही शुरू हुआ उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।


डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उधर इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई वे सांप के बिल के पास पहुंचे और डंडे से जहरीले सांप को मार डाला। मृत बच्चे की पहचान डुमरी निवासी परशुराम नोनिया के पुत्र अमरजीत के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।