ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
04-Oct-2022 01:52 PM
DESK: जहानाबाद के पूजा पंडाल में हवन के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं सहरसा के एक मजदूर की भी गुजरात में करंट लगने से मौत हो गयी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहानाबाद के चंद्रवंशी नगर मलहचक मोड़ के पास पूजा पंडाल में हवन कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पंडाल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद मृतक आदित्य कुमार के परिजनोंके बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि जहानाबाद में अहले सुबह से बारिश हो रही है। इस दौरान आदित्य हवन की तैयारी में लगा हुआ था तभी इसी दौरान वह नंगे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
वहीं सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवमंठ गांव के एक मजदूर की भी मौत गुजरात में करंट लगने से हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना गुजरात के पावर सब स्टेशन दमनदीप के पटलारा पावर हाउस के जेबीएस कम्पनी की है। जहां सहरसा के रहने वाले छोटन शर्मा गुजरात में मजदूरी करता था जिसकी करंट लगने से मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज लाश को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक मजदूर का शव घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उनकी पत्नी संजू देवी व छोटन शर्मा की माँ का रोते बिलखते बुरा हाल है। छोटन शर्मा को 3 बच्चे हैं। जिसमें 5 वर्षीय राज कुमार, 3 वर्षीय राजू कुमार व 1 वर्षीय शिवम कुमार है।
छोटन शर्मा की मौत से परिजन समेत ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। वहीं मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटन शर्मा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। सलखुआ थाना के महादेवमठ गांव निवासी रघुवीर शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र छोटन शर्मा अपने गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी के लिए गुजरात के दमनदीप शहर के पटलारा स्तिथ जेबीएस पावर हाउस सब स्टेशन मजदूरी करने अप्रैल 2022 में गए थे। इनकी कमाई से ही पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। पावर हाउस में चेंजर बदलने के दौरान करेंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़े।
स्थानीय मजदूरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 घंटे इलाज के बाद बुधवार को उनकी अचानक मौत हो गयी। अस्पताल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों द्वारा एम्बुलेंस से शव गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों जेबीएस कम्पनी व बिहार सरकार से मुआवजा की मांग की है।