पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
19-Jul-2021 05:09 PM
PATNA : आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप से नाराजगी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेजप्रताप यादव से भला उनकी कैसी नाराजगी हो सकती है. वह तो तेजप्रताप के छठी में ही लालू परिवार से पहली बार मुलाकात किये थे. इस्तीफे की चर्चा को लेकर भी जगदा बाबू ने बड़ा बयान दिया और कहा कि वह पार्टी से भागने के लिए पार्टी में नहीं आये हैं.
लालू से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि "मैं पार्टी से भागने के लिए नहीं आया था. मैं अपनी जिम्मेदारी को किसी दिन किसी को देकर जाऊंगा. इसी तरह इस्तीफा देकर नहीं चला जाऊंगा. बदलाव का समय आता है. हमलोगों की इच्छा है कि समय आ जाने पर बदलाव में विलंब न हो. अपने समय पर सब हो जायेगा."
तेजप्रताप से नाराजगी को लेकर जगदा बाबू ने कहा कि वह चाचा शख्स का प्रयोग करते हैं. तेजप्रताप सचमुच मेरी नाराजगी की परवाह कर रहे हैं. उनसे मेरी क्यों नाराजगी होगी. जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू परिवार से मेरा पहला परिचय तेजप्रताप के जन्म के बाद ही हुआ था. जब तेजप्रताप का जन्म हुआ था तब मैं विधायक था. मैं उनके जन्म के बाद छठी में लालू परिवार से मिलने गया था. इसके अलावा लालू परिवार के साथ राजनीतिक रिश्ते भी चलते ही रहते हैं. मैं उस बच्चे से क्यों नाराज होऊंगा, जो आज नौजवान होकर काम के लायक हो गया है. कहीं भी मतभेद नहीं है.
लालू से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि "मैं पार्टी से भागने के लिए नहीं आया था. मैं अपनी जिम्मेदारी को किसी दिन किसी को देकर जाऊंगा. इसी तरह इस्तीफा देकर नहीं चला जाऊंगा. बदलाव का समय आता है. हमलोगों की इच्छा है कि समय आ जाने पर बदलाव में विलंब न हो. अपने समय पर सब हो जायेगा."
गौरतलब हो कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच लालू यादव से यह उनकी पहली मुलाकात है. बताया जा रहा है कि संगठन को लेकर काफी बातचीत हुई है.माना जा रहा है आरजेडी के अंदर जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है. जगदानंद सिंह की बातों से भी यह लग रहा है कि पार्टी के भीतर जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है. आरजेडी सूत्रों की मानें तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है. जगदानंद सिंह के बयान भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं.