Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
31-Aug-2021 08:08 PM
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने की जेडीयू में लगी होड़ के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नयी परिभाषा गढ़ दी है। जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश मैटेरियल हैं तभी उलटते-पुलटते रहते हैं. लालू-तेजस्वी में नीतीश वाला गुण आ ही नहीं सकता. राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश को वेस्ट मैटेरिलय करार दिया.
PM मैटेरियल की परिभाषा
दरअसल राजद में आज पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक थी. जगदानंद सिंह उसी बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आजकल PM मैटेरियल की चर्चा की जा रही है. इसका सही अर्थ कुछ औऱ है. जगदानंद सिंह बोले "मैटेरियल का मतलब होता है पदार्थ. पदार्थ की अलग जिंदगी और अलग गुण होता है. जो पदार्थ होगा वही न मैटेरिलय कहलायेगा. पदार्थ को देखो वह उलटता- पलटता रहता है. पदार्थ कुर्सी के लिए कहीं भी उलट-पुलट सकता है. लेकिन वह पदार्थ ही रहेगा. लालू प्रसाद यादव नहीं बन हो सकता. किसी का व्यक्तित्व नहीं बदलता. हमारी पार्टी का नेता तेजस्वी यादव इंसान है पदार्थ नहीं है. वो इंसानों की फिक्र करता है. लेकिन जो पदार्थ है वह वेस्ट मैटेरियल है.”
राजद नेताओं को भी ज्ञान
जगदानंद सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी ज्ञान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ऑफिस में घूमने वालों का हमारे लिए कोई मोल नहीं है. वे हमारे लिए बेशकीमती नहीं हो सकते. हमारी पार्टी में यही कमी आ गयी है जिससे हमारा नुकसान हो रहा है. हमारी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को अपनी आदत सुधारनी होगी. अगर उपर जाना है तो पहले नीचे जाना होगा. हमारी आदत हो गयी है कि हम अपने पड़ोस के परिवार के पास भी नहीं जाना चाहते. बगल की झोपड़ी या दरवाजे पर जाकर नहीं बैठते. घर से निकले और पहुंच गये प्रखंड कार्यालय फिर जिला कार्यालय औऱ आखिर में चाय की दुकान पर. चाय की दुकान पर ऐसी बातें करते हैं जैसे देश बदल देंगे.
जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद के कार्यकर्ताओं को मान लेना चाहिये कि अगर पार्टी में रहना है तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा. राजद कभी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुआ और ना आगे कभी होगा. लालू यादव की पहचान यही है. बिहार में जमीन का कोई ऐसा टुकड़ा नहीं होगा जिस पर लालू यादव की छाप नहीं होगी.