ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / कर्पूरी जयंती पर पोस्टर से भी बाहर कर दिए गए मीसा और तेजप्रताप,...

कर्पूरी जयंती पर पोस्टर से भी बाहर कर दिए गए मीसा और तेजप्रताप, जगदानंद ने तेजस्वी के लिए बिछवाया 'रेड कार्पेट'

24-Jan-2020 11:53 AM

By neeraj kumar

PATNA : 2020 के लिए तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर मुहर लगने के बाद आरजेडी के अंदर मीसा भारती और तेज प्रताप यादव को पोस्टर पर भी जगह नहीं मिल रही है। आरजेडी की तरफ से कर्पूरी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जयंती समारोह के मंच पर लगे पोस्टर पर लालू और राबड़ी के अलावे केवल तेजस्वी यादव की ही तस्वीर नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव के लिए प्रदेश कार्यालय में रेड कारपेट बिछाया गया है। 


प्रदेश आरजेडी की कमान संभालने के बाद जगदानंद सिंह की तरफ से पहली बार प्रदेश कार्यालय में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को करना है और मंच पर लालू राबड़ी के अलावे केवल तेजस्वी की तस्वीर नजर आ रही है। जयंती समारोह के मंच पर दो वीआईपी कुर्सियां लगाई गई है यह तय है कि एक पर तेजस्वी यादव बैठेंगे लेकिन दूसरी कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका इंतजार सभी कर रहे हैं। क्या लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव समारोह में शामिल होंगे यह भी एक बड़ा सवाल है। 


आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जगदानंद सिंह लगातार यह कहते आ रहे हैं कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। जगदानंद सिंह ने तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में शामिल घटक दलों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है। अब कर्पूरी जयंती समारोह में जिस तरह मीसा और तेजप्रताप को जिस तरह पोस्टर से बाहर किया गया है वह इस बात का संकेत है कि जगदानंद सिंह तेजस्वी की राह में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे।