ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / जगदानंद ने PK को कहा 'गंदी नाली से निकला कीड़ा' तो JDU को...

जगदानंद ने PK को कहा 'गंदी नाली से निकला कीड़ा' तो JDU को भी हुई पीड़ा, पढ़ाया नैतिकता का पाठ

30-Jan-2020 03:52 PM

PATNA : आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान ने बिहार में सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। जगदानंद सिंह ने जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर को 'गंदी नाली से निकला कीड़ा' बताकर इशारों में जेडीयू पर भी हमला बोल दिया तो फिर जेडीयू ने भी उन्हें नसीहत का पाठ पढ़ाना शुरु कर दिया है।  


बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को पहले अपने गिरेंबा में झांक लेना चाहिए। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल की सजा काट रहा हो, जिस पार्टी के दो-दो विधायकों पर महिला उत्पीड़न का मामला हो और उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया जा रहा हो तो ऐसी पार्टी को कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होनें कहा कि जगदानंद के बयान से इतना तो स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन के दल खुद में एक मत नहीं हैं उनमें जबदस्त वैचारिक मतभेद है। महागठबंधन का कोई दल प्रशांत किशोर का स्वागत कर रहा है तो कोई गाली दे रहा है। 


दरअसल सारा मामला  वहां से  शुरु हुआ जब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जेडीयू से बाहर किये गए प्रशांत किशोर को गंदी नाली से निकला कीड़ा बता दिया। जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर के आरजेडी में शामिल होने की किसी भी संभावना को यह कहते हुए खारिज किया है कि प्रशांत किशोर को वो महागठबंधन में भी स्वीकार नहीं करेंगे। जगदानंद  ने इशारों में पीके के बहाने जेडीयू को भी लपेटे में ले लिया। 'गंदी नाली से निकला हुआ' कह कर जेडीयू को भी निशाने पर ले लिया।


वहीं इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज ही प्रशांत किशोर को आरजेडी में शामिल होने का ऑफर दिया था। इस बीच जगदानंद के बयान को सुनकर वे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर भड़क गए। प्रशांत किशोर को लेकर जगदानंद सिंह और तेजप्रताप यादव आमने-सामने आ गए हैं।