Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बस बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बस बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल
26-Mar-2021 08:28 PM
PATNA: कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में इनकम टैक्स चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक मार्च निकाला। इस मार्च में सभी प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों के साथ–साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कानून, बिहार विधानसभा मामला और बेतहाशा महंगाई का विरोध किया गया।
जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने इस बंद को सफल बताते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का का तीनों कृषि कानून देश विरोधी और किसानों पर जुल्म करने वाला कानून है जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजू दानवीर ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों को छिना जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। सरकार सस्ते दाम पर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। यह सरकार उधोगपतियों की सरकार है। हमारी मांग है कि किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिले। कृषि कानून से देश के अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा आ गया है। जन अधिकार पार्टी हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी हैं।