Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
13-Sep-2024 07:16 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : भागलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब मंदार हिल और बाराहाट स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन नंबर 22309 हावड़ा से सुबह 7:45 बजे चलेगी और दोपहर 2: 05 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
वहीं, भागलपुर से ट्रेन नंबर 22310 दोपहर 3:20 बजे चलेगी और रात 9: 20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर भी जारी कर दिया। हावड़ा से चलनी वाली ट्रेन का नंबर 22309 और भागलपुर से चलने वाली ट्रेन का नंबर 22310 होगा। रेलवे बोर्ड के कोचिंग डायरेक्टर संजय आर नीलम की ओर से समय सारणी भी जारी की गई है।
नई समय सारणी के मुताबिक, वंदे भारत भागलपुर से चलने के बाद बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट, बोलपुर शांति निकेतन में रुकते बोलपुर पहुंचेगी। प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी। इस ट्रेन को जमालपुर तक चलाने को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है।
रेलवे के अधिकारियों की माने तो वंदे भारत के चलने के बाद चार किलोमीटर तक ट्रैक को पूरी तरह से खाली रखना होगा। टेक्निकल टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सभी स्टेशन मास्टर को पहले ही सूचना दे दी गई है। ट्रेन चलने के बाद अगर सामने से कोई ट्रेन आ रही है तो उसे तुरंत लूप लाइन पर लेना होगा। इसके अलावा, ट्रैक की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।