ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कश्मीरी युवक ने डॉ के सिवन को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका दर्द समझता...

कश्मीरी युवक ने डॉ के सिवन को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका दर्द समझता हूं सर, कुछ दिन पहले मैंने भी चांद खोया है

08-Sep-2019 07:00 PM

By 4

NEW DELHI: इसरो के चीफ डॉ के सीवन को एक कश्मीरी युवक ने चिट्ठी लिखकर अपना दर्द साझा किया है. चिट्ठी लिखने वाले युवक ने कहा है कि सीवन सर एक कश्मीरी होने के नाते हकीकत में मैं आपका दर्द समझ सकता हूं. जैसे आपने चांद मामा से संपर्क खो दिया है ठीक वैसे ही 1 महीने पहले हमने भी अपने चांद को खो दिया है. दरअसल फैजान बुखारी नाम के एक कश्मीरी युवक ने इसरो प्रमुख को एक चिट्ठी लिखी है और चंद्रयान 2 की असफलता के बाद डॉ के सिवन के दुखी होने पर उनके दर्द को खुद का दर्द बताया है. अपनी चिट्ठी में बुखारी ने चंद्रयान मिशन की जबरदस्त उपलब्धि पर इसरो चीफ को बधाई दी है और लिखा है कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए आपने और इसरो के वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की लेकिन दुर्भाग्य से लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया. बुखारी ने लिखा, “डॉ. सिवन, मुझे मालूम है कि आप अपने देश को बुलंदी पर पहुंचाना चाहते थे. ऐसा कौन नहीं चाहेगा? मैं यह भी जानता हूं कि जब आप किसी के इतने करीब हों और जब उससे संपर्क टूट जाए तो यह कितना तकलीफदेह और दर्दभरा होता है. मैंने भी एक महीने पहले अपने चांद (यानी मेरी मां) से अपना संपर्क खो दिया है. वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम में रहती हैं. कई हफ्ते से मैं उनसे बात नहीं कर सका हूं. आगे फैजान ने लिखा है कि आप सौभाग्यशाली हैं कि आपके दुख के वक्त पीएम मोदी आपके साथ थे. उन्होंने दर्द के समय आपको गले से लगा लिया. आप मेरी तरफ देखिए मैं कितना बदनसीब हूं कि एक महीने बाद भी अपने परिवार से संपर्क नहीं कर सका हूं लेकिन कोई गले लगाने वाला नहीं है.