ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

इस दिन होगी मिडिल स्कूलों के टीचरों की दक्षता परीक्षा, 3 बार फेल शिक्षक ही होंगे शामिल

इस दिन होगी मिडिल स्कूलों के टीचरों की दक्षता परीक्षा, 3 बार फेल शिक्षक ही होंगे शामिल

30-Apr-2023 11:02 AM

By First Bihar

PATNA  : राज्य के मिडिल स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। अब क्लास 1 से 8 तक के नियोजित टीचरों के आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षा 18 जून का आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही साथ जो भी अभ्यर्थी अभी तक अपना आदेवन नहीं कर पाए हैं वो भी 4 से 9 मई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।


दरअसल, बिहार पंचायत ,नगर प्रारंभिक शिक्षक (नियोजन एवं एवं सेवा शर्त) नियमावली के अनुसार नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों को दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।  इसके तहत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के द्वारा शिक्षकों के लिए पांचवी बार प्रारंभिक शिक्षक मूल्यांकन यानी दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 


मालूम हो कि, दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अबतक 12 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया है।  इस संबंध में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने सूचना जारी कर दी है। इससे पहले पूर्व में यह परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को ही आयोजित किया जाना था, लेकिन अब यह परीक्षा 18 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा आयोजन से संबधित एजेंसी चयन में देर होने से परीक्षा में देर हो रही है। 


आपको बताते चलें कि, दक्षता परीक्षा में पास होने के बाद टीचरों को वेतन में बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस बार प्रारंभिक स्कूलों के 12 हजार सामान्य, उर्दू और शारीरिक शिक्षक दक्षता परीक्षा के लिए भी आवेदन दिए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 727 ऐसे टीचर हैं जो तीन बार एग्जाम में फेल हो चुके हो चुके हैं।