केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
16-Mar-2020 05:13 PM
PATNA : बिहार में 11880 पदों पर सिपाहियों की बहाली जल्द होने की संभावना अब बढ़ गयी है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मई महीने में आ सकता है। दो चरणों में सिपाही भर्ती की परीक्षा ली गयी थी।
बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट मई महीने में आ सकता है। कॉपियों की जांच प्रकिया लंबी होने की वजह से इसका रिजल्ट मई में जारी होगा। बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा दो चरणों में ली गयी थी। पहले चरण की परीक्षा जनवरी और दूसरे चरण की परीक्षा मार्च में ली गयी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की ली गयी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन नहीं होगा।बल्कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में सम्मलित होना होगा। शारीरिक परीक्षा में दौड़स ऊंची कूद और गोला फेंक के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ये परीक्षा भी 100 अंकों की होगी।