ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : इस बार पटना में बनेंगे सवा लाख नए वोटर, मतदाता...

BIHAR NEWS : इस बार पटना में बनेंगे सवा लाख नए वोटर, मतदाता सूची में कैसे दर्ज करवाएं नाम; समझें पूरा प्रोसेस

04-Nov-2024 07:43 AM

By First Bihar

PATNA : लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के साथ ही साथ लोकतंत्र का महापर्व यानी मतदान को लेकर भी तैयारी शरू कर दी गई है। पटना जिले में इस बार मतदाता सूची में सवा लाख युवा नये मतदाता जुड़ेंगे। 18 साल वर्ष पूरा करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला प्रशासन सोमवार से जागरूकता अभियान शुरू करेगा। सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के साथ शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान पूरे नवंबर चलेगा।


अधिकारियों का कहना है कि पटना जिले में लगभग 49 लाख मतदाता हैं। इस बार सवा लाख युवा मतदाता जुड़ेंगे, जिनकी आयु पहली जनवरी 2025 को 18 साल पूरी हो रही है। यदि अगले विधानसभा चुनाव के पहले सवा लाख नये मतदाता जुड़ जाते हैं तो जिले में मतदाताओं की संख्या 50 लाख से अधिक हो जाएगी।


वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या परिवर्तन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चार तिथि निर्धारित की है। इनमें 2, 3 , 23, और 24 नवंबर की तिथि तय की गई है। 24 दिसंबर को दावा आपत्ति का निराकरण होगा। छह जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या - 49 लाख 62 हजार 654 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या - 26 लाख , 10 हजार 833 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या - 23 लाख 51 हजार 653 है। वहीं ट्रांस जेंडर की संख्या - 168 है। 


इधर, मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यदि ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो अपने निकटतम मतदान केंद्र पर बीएलओ के संपर्क पर प्रपत्र 6 भर कर दे दें। आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters. eci. gov. in तथा वोटर हेल्पलाइन ( श्अ) एप का प्रयोग किया जा सकता है।