ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

इस बार क‍िस तारीख को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें यहां कब है शुभ मुहूर्त

07-Aug-2020 03:07 PM

DESK :  रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद का महिना शुरू हो जाता है. इसी महीने की षष्ठी तिथि को बलराम और अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. यही वजह है कि भाद्रपद के महीने में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. हमारे शास्त्रों और पुराणों में भगवान कृष्ण के जन्म का बहुत सुंदरता से वर्णन किया गया है.

श्रीमद्भगवतगीता में लिखा है कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तो उस समय पर रोहिणी नक्षत्र था. इस दिन अर्धरात्रि में सिर्फ भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए चंद्रमा का उदय हुआ था. पर इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है.ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस साल अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र नहीं पड़ रहा. रोहिणी नक्षत्र एक दिन बाद पड़ रहा है. 

दरअसल, भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र होना जरूरी है. हालांकि कई बार ऐसी स्थिति नहीं बन रही है जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों एकसाथ हों. 

पंचांग के अनुसार इस बार 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 06 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी जो 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी. वहीं रोहिणी नक्षत्र 13 अगस्त को तड़के 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा जो 14 अगस्त को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा. उदया तिथि के अनुसार सूर्योदय तिथि 12 अगस्त को पड़ेगी इस वजह से वैष्णव समाज( साधू संत) के लोग इस दिन जन्माष्टमी मानाने वाले हैं. पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. मथुरा से लेकर द्वारका  तक में जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा. खास बात ये है कि 12 अगस्त को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.