मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त
15-Jun-2020 12:11 PM
DESK : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के मन में अब इसका डर बैठने लगा है. लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि हमे हारना नहीं है, हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं.
ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है. जहां 56 साल के एक आईआरएस अधिकारी ने खुदकुशी कर ली. आईआरएस अधिकारी की लाश कार में मिली है. बताया जाता है कि द्वारका के समती कुंज अपार्टमेंट में रहने वाले 56 साल के शिवराज सिंह डी.ओ.एम.एस आर.के पुरम में एडिशनल सी.आई.टी के पद पर तैनात थे.
शनिवार की देर शाम उनकी हालत खराब होने पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कोरोना के शक के चलते सुसाइड की बात कही गई है.हालांकि पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है. वो 2006 बैच के आईआरएस आधिकारी थे.
शुरुआती जांच में उन्हें पता लगा है शिवराज की मौत एसिड पीने की वजह से हुई है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.बताया जा रहा है कि शिवराज का करीब एक हफ्ते पहले कोरोना का टेस्ट कराया गया था जो नेगेटिव आया था. इसके बावजूद शिवराज बेहद परेशान रहते थे और उन्हें चिंता रहती थी कि कही उन्हें संक्रमण न हो जाए और उनसे फिर उनका परिवार संक्रमित न हो जाए. लेकिन पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिती साफ होगी