Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
16-Sep-2021 11:13 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अवैध बालू खनन मामले में निलंबित आइपीएस अधिकारी और भोजपुर के एसपी रहे राकेश कुमार दुबे के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. बिहार से लेकर झारखंड तक आईपीएस राकेश कुमार दुबे के ठिकानों पर पुलिस की रेड पड़ी है.
आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीएस राकेश कुमार दुबे के चार ठिकानों पर दबिश दी है. बताया जा रहा है कि बिहार के दो और झारखंड के दो ठिकानों को खंगाला जा रहा है. पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित आवास और पटना के ही अभियंतानगर जलालपुर में सुदामा पैलेस में ईओयू की टीम जांच-पड़ताल कर रही है.
वहीं दूसरी ओर दो टीम झारखंड के जसीडीह स्थित निलंबित एसपी के पैतृक गांव सिमरिया और जसीडीह के ही सचिन रेसीडेंसी होटल में भी छापेमारी कर रही है. बताया गया कि राकेश दुबे अपने आवास पर उपस्थित नहीं हैं. वे कहीं बाहर निकले हैं.
गौरतलब हो कि राकेश कुमार दुबे को बिहार पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रमोशन होने के बाद पहली बार भोजपुर जिले का एसपी बनाया गया था. लेकिन इसके बाद उनको बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था. और उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया.
भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे को बालू के अवैध धंधे से जुड़े होने के आरोप में निलंबित किया गया था. आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार केस नंबर 17/21 अंडर सेक्शन 13(2)आर डब्ल्यू 13(1)(बी) पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
भोजपुर के डीटीओ रहे एक अधिकारी के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इसके पहले आरा और पालीगंज के निलंबित एसडीपीओ, रोहतास, डेहरी के एसडीओ और एक मोटरयान निरीक्षक के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. मालूम हो कि बालू के अवैध खनन मामले में जुलाई में 41 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया गया था. इनमें राकेश दुबे पहले आइपीएस अधिकारी हैं, जिनके ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी हो रही है.
इनके साथ-साथ औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका पर भी कार्रवाई की गई थी. इनपर भी बालू माफिया से साठगांठ कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.औरंगाबाद के एसपी रहे सुधीर कुमार पोरिक भी इसी मामले में निलंबित किए जा चुके हैं. अभी उनकी संपत्ति की जांच चल रही है.