ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को पहला मुकाबला, 28 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच

17-Feb-2023 07:25 PM

By First Bihar

DESK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 31 मार्च को IPL 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा जबकि 28 मई को फाइनल मैच होगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। चैंपियन गुजरात टाइटंस 16वें सीज़न के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी।


IPL टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। इस दौरान 18 डबल हेडर होंगे। 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। देश भर के 12 प्लेग्राउंड पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौरे में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।


बता दें कि पिछली बार फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहली बार IPL में खेला था और पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। धोनी 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।