ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Darbhanga airport : इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली...

Darbhanga airport : इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली मंजूरी

28-Oct-2024 07:08 AM

By First Bihar

DESK : बिहार वासियों के लिए खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। इसके लिए रनवे की लंबाई नौ हजार से 12 हजार फीट तक बढ़ाने के प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्वीकृति दे दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार से 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की गई है। इस बात की जानकारी राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दी है।


राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर बताया कि अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया छह से आठ महीने में पूरी कर ली जाएगी।संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुरू से इच्छा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय का स्तर बने। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। सीएम के स्तर पर इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।


उन्होंने कहा कि मैंने गत 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को सौंपे ज्ञापन में बताया था कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल सीमा से बहुत दूर नहीं है। वहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा। अब मंत्रालय ने इसे फाइनल कर दिया है तो बिहार के लिए बहुत अच्छी बात है। इसका फायदा देश भर के लोगों को मिलेगा।


गौरतलब हो कि बताते चलें कि ‘उड़ान योजना’ के तहत शुरू दरभंगा एयरपोर्ट की स्थापना की गयी थी। यह हवाई अड्डा बिहार के 14 जिलों की छह करोड़ आबादी को हवाई संपर्कता प्रदान करता है। यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या वर्ष 1,53,281 से बढ़कर 2023-2024 में 5,26,066 हो चुकी है। यहां 52.65 एकड़ भूमि पर 912 करोड़ रुपये की लागत से नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री कर चुके हैं।