अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
26-Mar-2023 07:00 PM
By ARYAN SHARMA
KHAGARIA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इंटर टॉपर आयुषी से मिलने खगड़िया पहुंचे। जहां आयुषी और उनके माता-पिता से मुकेश सहनी मिले और आयुषी को इस सफलता के लिए बधाई दी।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया के मटिहानी गांव पहुंचकर 12 वीं की परीक्षा के विज्ञान संकाय में राज्य भर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आयुषी नंदन से मुलाकात की और इस सफलता के लिए उसे और उनके परिजनों को बधाई दी।
सहनी खगड़िया के मटिहानी गांव के निवासी सर्वेश कुमार सुमन जी के घर पहुंचे और आयुषी को सम्मानित किया। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार टॉप कर उसने पूरे देशभर में बिहार को गौरवान्वित की है।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आयुषी ने यह साबित कर दिया है कि संसाधन काम हो लेकिन मन में इच्छा हो तो राज्य टॉपर बना जा सकता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि संसाधन चाहिए लेकिन उससे भी जरूरी है कि दृढ़ इच्छा हो, जिसका आयुषी बड़ा उदाहरण है।
पत्रकारों के एक सवाल पर ' सन ऑफ मल्लाह ' श्री सहनी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य से लेकर पूरे देश पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का शुरू से सम्मान करता रहा हूं और अब भी करता हूं, लेकिन राहुल गांधी को लेकर जिस तरह का फैसला आया है उसे देश स्वीकार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सजा नहीं होनी चाहिए थी।
सहनी ने साफ लहजे में कहा कि राहुल गांधी विपक्ष में तेजी से ऊपर उठ रहे थे। आनन फानन में लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द होना बदले को भावना लग रही है। वैसे, देश की जनता, युवा सब कुछ समझ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऊपरी अदालत से रिलीफ मिलने की पूरी उम्मीद है। वीआईपी के संस्थापक ने जोर देकर कहा कि जिस तरह से आरोप लगाए जा रहे हैं उससे साफ है केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।