ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / इंटर पास करने पर 25 और ग्रेजुएशन करने पर 50 हजार रुपये देगी...

इंटर पास करने पर 25 और ग्रेजुएशन करने पर 50 हजार रुपये देगी नीतीश सरकार, 7 निश्चय पार्ट-2 पर पूरा फोकस

30-Sep-2020 04:58 PM

PATNA :  सरकारी स्कूलों-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए जनता दल यूनाइटेड की ओर से बड़ा एलान किया गया है. इस बार के चुनाव में 7 निश्चय पार्ट-2 का लक्ष्य रख कर चलने वाली नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. इंटरमीडिएट और स्नातक पास करने वाली छात्राओं के लिए 'मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना' में राशि को बढ़ाने का एलान किया गया है.


नीतीश सरकार की वापसी के बाद सरकारी स्कूलों-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को इंटर पा करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन पास करने पर 50 हजार रुपये की सहायता राशि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जाएगी. बिहार में फिलहाल इंटरमीडिएट पास करने वाली सभी वर्ग और श्रेणी की छात्राओं को एक मुश्त 10 हजार रुपये और स्नातक पास छात्राओं को एक मुश्त 25 हजार रुपये दिये  जाते हैं. जिसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.


जेडीयू की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि "सक्षम महिला-सशक्त महिला से ही तो बनेगा स्वाबलंबी बिहार, महिलाओं के चेहरे पर अब सुरक्षा और सम्मान की मुस्कान दिखती है."



जेडीयू की ओर से जंगलराज और नरसंहार को लेकर भी लालू राज पर  टिप्पणी की गई है. ट्वीट कर लिखा गया है कि " तब के लक्ष्मणपुर में था जंगलराज और नरसंहार. अब के लक्ष्मणपुर में है  विकास की बयार. आज के युवाओं को ये जानना जरूरी है कि बिहार को किस गर्त में पहुंचाया था एक परिवार ने. अब दुबारा उनके झांसे में नही आना है. 90 के दशक का वो बिहार जिसे हर बिहारवासी एक डरावने सपने की तरह भूल जाना चाहता है. लक्ष्मणपुर बाथे में सिर्फ इंसानो की नहीं इंसानियत की भी हत्या हुई थी. आज नीतीश के प्रयासों से न सिर्फ वहां के लोगों में कानून के प्रति भरोसा जागा है बल्कि लोगों का जीवन स्तर भी सुधरा है."