ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

INTER EXAM में इस बार चिट-पुर्जा ले गए तो फंस जाओगे, गेट पर ही नहीं हॉल के अंदर भी होगी चेकिंग, देखें VIDEO

INTER EXAM में इस बार चिट-पुर्जा ले गए तो फंस जाओगे, गेट पर ही नहीं हॉल के अंदर भी होगी चेकिंग, देखें VIDEO

01-Feb-2020 04:00 PM

PATNA : इंटर परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। चीटिंग रोकने को लेकर बोर्ड ने इस बार कई कड़े कदम उठाए हैं। बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम और एसपी के लिए को सभी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केन्द्र पर चिट-पुर्जा ले जाने वालों की खैर नहीं है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि  परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की दो बाच तालाशी  ली जाएगी। पहली बार गेट पर उसके बाद फिर परीक्षा हॉल के अंदर भी  वीक्षकों के द्वारा भी उनकी तालाशी ली जाएगी। उन्होनें बताया कि प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक वीक्षक की व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग में सभी वीक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होनें कहा कि महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए गेट के बगल में ही घेर कर अस्थायी चेकिंग रुम बनाया जाएगा। वहीं परीक्षा कक्ष में चेकिंग के दौरान पुरुष वीक्षकों को हॉल के बाहर कर तलाशी ली जाएगी।


आनंद किशोर ने बताया कि चिटिंग रोकने को लेकर और भी कई बड़े कदम उठाए गए हैं। सभी जिलों में चार-चार मॉडल परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। मॉडल केन्द्रों में महिला परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगी। इन केन्द्रों पर तैनात सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, वीक्षक सहित तमाम सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी।


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अंदर सीआरपीसी की धारा 144 प्रभावी रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।


आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा भवन के अंदर जूता-मोजा पहन कर जाने की मनाही होगी। वहीं परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल पूरी तरह वर्जित होगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी पांबदी होगी।


बता दें कि पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे शुरू होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 बजे से होगी। परीक्षा में कुल 12,05,390 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 5,48,736 लाख छात्राएं और 6,56,654 छात्र शामिल होंगे। राज्य के 38 जिलों में कुल 1283 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पटना जिला में 82 केन्द्र बनाए गए हैं। पटना में 71,283 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसमें 33,486 हजार छात्राएं और 37,797 छात्र शामिल होंगे।