NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
10-Dec-2021 04:06 PM
PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है. वैसे तो इस शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया था, लेकिन अब कई जानकारियां निकल कर सामने आ गई है. तेजस्वी यादव की पत्नी की जो जानकारी निकल कर सामने आई है उससे पता चला है कि वह किश्चन हैं.
तेजस्वी यादव की पत्नी रिचेल तेजस्वी यादव की दोस्त थी और अब दोनों हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के बंधन में बंध चुके हैं. अंतरजातीय विवाह करने पर तेजस्वी यादव को एक ओर जहां उनके मामा साधु यादव द्वारा आलोचना की जा रही है तो वहीं राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा कर तेजस्वी यादव के इस कदम की तारीफ की जा रही है.
राजद कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा जो पोस्टर लगाया गया है उसमें राम मनोहर लोहिया का जिक्र किया गया है. पोस्टर में लिखा है- आप दोनों ने जाति, धर्म के बंधन को तोड़ते हुए प्रेम विवाह कर लोहिया जी के 'रोटी-बेटी' के बीच संबंध बनाने के सपने को साकार कर देश को एक खूबसूरत मैसेज दिया है.
बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी को लेकर बिहार में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. राजद कार्यालय में जश्न मनाया गया. मिठाई बांटी गई. और आज यह पोस्टर लगाकर यह संदेश दिया गया कि भले ही तेजस्वी यादव ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली पर उनके कार्यकर्ता उनके हर कदम के साथ खड़े हैं.