ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / इंदिरा गांधी, नेहरू से बेहतर नरेंद्र मोदी, लोगों ने कहा-मोदी अब तक के...

इंदिरा गांधी, नेहरू से बेहतर नरेंद्र मोदी, लोगों ने कहा-मोदी अब तक के सबसे बेहतर पीएम

15-Aug-2019 12:07 PM

By 2

PATNA : तो क्या नरेंद्र मोदी भारत के अब तक के बेस्ट यानि सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं? एक मीडिया समूह के सर्वे में तो लोगों ने ऐसा ही माना है. लोगों ने उन्हें इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से ही नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी से भी बेहतर प्रधानमंत्री माना है. सर्वे में शामिल 37 फीसदी लोग मान रहे हैं कि मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं. क्या नतीजा आया सर्वे में इंडिया टूडे समूह के सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने माना कि मोदी अब तक के सर्वेश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं. सर्वे में भाग लेने वाले सिर्फ 14 फीसदी लोगों ने माना कि इंदिरा गांधी देश की सबसे बेहतर प्रधानमंत्री थीं. तीसरे नंबर पर अटल बिहारी वाजपेयी हैं. सर्वे के मुताबिक 11 फीसदी लोगों ने माना कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इस सर्वे में चौथे स्थान पर रहे. सिर्फ 9 फीसदी लोगों ने माना कि नेहरू देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे. वहीं लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी को सबसे बेहतर PM मानने वाले लोगों की तादाद बराबर रही. 6 फीसदी लोगों ने माना कि राजीव गांधी सबसे बेहतर थे तो इतने ही लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री को अब तक का बेस्ट प्रधानमंत्री माना. इसके बाद आये मनमोहन सिंह. 5 प्रतिशत लोग मानते हैं कि मनमोहन सिंह देश के सबसे बेहतर PM थे. वहीं दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे गुलजारी लाल नंदा को 3 फीसदी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माना. कश्मीर पर फैसले से पहले का है सर्वे खास बात ये है कि इंडिया टूडे ग्रुप का ये सर्वे कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से पहले का है. जाहिर तौर पर अगर कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के सरकारी फैसले के बाद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उफान पर है. जाहिर तौर पर अगर आज ऐसा सर्वे किया जाये तो नरेंद्र मोदी को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मानने वालों की तादाद ज्यादा होगी.