Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Jun-2021 01:28 PM
GAYA: कोरोना को लेकर हवाई यात्रा पर लगी रोक अब भी जारी है जिसे लेकर बोधगया एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनियां विमानों की उड़ानें रद्द कर रही है। एयर इंडिया के विमानों की उड़ानें रद्द होने के बाद अब इंडिगो ने अपनी उड़ान रद्द करने का फैसला लिया है। जिसके कारण अब यात्री पटना और रांची का रुख करने को मजबुर है। एयर इंडिया अपनी उड़ान जुलाई महीने में रद्द किए जाने की घोषणा पहले ही की थी। जिसके बाद अब इंडिगो ने भी जुलाई महीने में गया-दिल्ली की उड़ानें रद्द करने की घोषणा कर दी है। जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गयी है।
गौरतलब है कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बोधगया को लेकर गया एयरपोर्ट पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक है। बड़ी संख्या में पर्यटक फ्लाइट से यहां आते है। हालांकि कोरोना की वजह से पर्यटकों की आवाजाही बोधगया में दो वर्षो से बंद है। जिसका सीधा असर निजी विमान कंपनियों पर पड़ रहा है। एयरलाइंस कंपनियां अपनी सुविधा के अनुसार विमानों के परिचालन को लेकर फैसला ले रही है।
बता दें कि एयर इंडिया ने 31 जुलाई तक अपनी उड़ाने रद्द की थी। हालांकि इस बीच इंडिगो की बुकिंग जारी थी। यात्रियों ने इंडिगो में जुलाई महीने तक की बुकिंग करा लिया था लेकिन अब इंडिगो ने भी विमान रद्द होने की सूचना जारी कर दी है। अब जुलाई में गया एयरपोर्ट से इंडिगो के विमानों का भी परिचालन नहीं हो पाएगा।
ऐसे में टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। लोग अपने टिकट को कैंसिल करा रहे हैं। गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि अब 01 अगस्त से विमानों का परिचालन गया से शुरू होगा। जिसे लेकर टिकटों की बुकिंग जारी है। 31 जुलाई तक कराए गये टिकट बुकिंग को लोग कैंसिल कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा भी टिकट के पैसे रिफंड किए जा रहे हैं। वही अब लोग अगस्त माह के लिए टिकट की बुकिंग करा रहे हैं।