हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2022 08:26 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : हाजीपुर में इंडियन आयल के प्रोजेक्ट में लगे एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है. मृतक CNG पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट में क्वालिटी कंट्रोलर था. देर शाम कंपनी के कर्मचारियों ने घरवालों को खबर दी की इंजीनियर रितिक ने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटक जान दे दी है.
कर्मचारियों ने बताया की ऋतिक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली थी , जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ शव को उतारा गया. मृतक इंजिनियर रितिक हाजीपुर का ही रहने वाला था और INDIAN OIL के हाजीपुर-छपरा CNG पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहा था. देर शाम हाजीपुर नगर थाना स्थित अंजानपीर स्थित कंपनी के ऑफिस में रितिक की फंदे से लटकती लाश मिलने की बात सामने आई थी. मृतक के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने रितिक के सुसाइड की बात कही.
कंपनी ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने कहा की रितिक ने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी है. लेकिन मृतक इंजीनियर के परिजन मौत के पीछे साजिश बता रहे है.
मृतक रितिक को कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े काम की क्वालिटी देखने की जिम्मेदारी थी. शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों ने कंपनी और कर्मचारियों पर रितिक की हत्या का आरोप लगाया. पुलिस को दिए बयान में मृतक इंजीनियर के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कंपनी पर FIR दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस ने ONGC पाइप लाइन प्रोजेक्ट से जुड़े 4 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है.