ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘India वालों ने Indi गठबंधन को धूल चटा दी’ तीन राज्यों में BJP...

‘India वालों ने Indi गठबंधन को धूल चटा दी’ तीन राज्यों में BJP को मिली बढ़त पर मांझी ने पीएम मोदी को दी बधाई

03-Dec-2023 11:41 AM

By First Bihar

PATNA: चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में तीन राज्यों में बीजेपी को मिल बढ़त से एनडीए उत्साहित है। ताजा रुझानों के मुताबिक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे चल रही है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। तीन राज्यों में मिली बढ़त से उत्साहित पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी को बधाई दी है।


जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि, जीत के लिए जूनून चाहिए, आत्मविश्वास रगों में खूब चाहिए, ये आसमान भी आएगा जमी पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए… भाई नरेंद्र मोदी का जलवा है… भारत को बड़ी जीत की बधाई… हर NDA कार्यकर्ता को शुभकामनाएं… “India वालों ने Indi गठबंधन को धूल चटा दी”।


बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज चार राज्यों के मतो की गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना का काम शुरू हो गया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है जबकि मिजोरम में हुए चुनाव की मतगणना कल यानी सोमवार को होगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश चुनाव के मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिली है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। शाम होने से पहले सभी चार राज्यों के चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे।