ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / भारत-पाक के बीच तनातनी पर ट्रंप का बयान, ‘दोनों देशों के बीच तनाव...

भारत-पाक के बीच तनातनी पर ट्रंप का बयान, ‘दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ, मध्यस्थता के लिए अमेरिका तैयार’

10-Sep-2019 09:31 AM

By 13

DESK: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव कम हुआ है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच दो हफ्ते पहले तक जो कटुता थी, उसमें कमी आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मध्यस्थता का राग अलापते हुए कहा कि अगर दोनों देश राजी हैं तो वो मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वे किसी तरह की मध्यस्थता या मदद तभी करेंगे जब दोनों ही देश इसके लिए राजी हों. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'आप जानते हैं कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद है. लेकिन पिछले 15 दिनों के मुकाबले इसमें कमी आई है.' ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि दो सप्ताह पहले दोनों देशों के बीच जैसी हालत थी अब दोनों के बीच तनाव में कमी आई है.’ आपको बता दें कि जी-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ये पहली बार है जब भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले जुलाई में ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की थी. हालांकि भारत ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया था.