Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ? Ishan Kishan wedding : ईशान किशन की शादी को लेकर परिवार ने दिया बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया; देखें 10 ग्लैमरस फोटो Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना
12-Jan-2024 11:14 AM
By First Bihar
PATNA : विपक्षी दलों की गठबंधन यानी 'इंडिया' में बिहार की सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। जेडीयू सीट शेयरिंग के मुद्दे पर 'इंडिया' गठबंधन पर देरी का आरोप लगाती रही है। वहीं, इस मुद्दे पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, इन सब बातों चिंता मत करिए। सब समय पर हो जाएगा। यह सब इंटरनल बात होती है, यह जब जरूरत होगी तो पत्रकारों को बता दिया जाएगा।
दरअसल, तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया कि- विपक्षी गठबंधन के कई दल ऐसा कह रहे और महागठबंधन के नेता भी यह बयान दे रहे हैं कि सीट बंटवारा में देरी हो रही है। इसके बाद इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि - इस चीज़ पर आप (पत्रकार ) बात करेंगे। सीट बंटवारे का मामला इंटरनल है। इसको लेकर हम पत्रकारों से बातचीत क्यों करें ? सीट का तो जाहिर सी बात है कि बंटवारा होगा ही।
इसके आलावा मध्यप्रदेश से सीएम मोहन यादव के बिहार आगमन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि - लोग तो आते रहते हैं, यहां किसी को आने में मनाही तोड़े न है, वो आ रहे है अच्छी बात है। उनके आने या जाने से बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है उनका अपना कार्यक्रम है वो आए बिहार में तो हर किसी का स्वागत होता है।
उधर, शनिवार को गांधी मैदान में शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि- हम लोगों ने जो वादा किया था उसे वादा को पूरा कर रहे हैं। इससे पहले हम लोगों ने 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति पत्र सौंपा, उसके बाद अब आने वाले कल यानी शनिवार को फिर महागठबंधन की सरकार अपना वादा पूरा करने में लगी है। यहां नियोजित शिक्षकों को भी राजकर्मी का दर्जा दे दिया गया है । इससे बेहतर क्या हो सकता है? बिहार पहला राज्य है जो इतनी नौकरी दे रहा है। अब ये चीज़ किसी को दिखे या नहीं दिखें कोई फर्क नहीं पड़ता है।