Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
28-Mar-2020 03:21 PM
PATNA : भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इस इस मौत के साथ ही इंडिया में मौत का आंकड़ा अब 20 हो चुका है. अब तक इस देश में 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 20वीं मौत केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की हुई है. यह केरल में इस संक्रमण से यह पहली मौत है.
देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार दोपहर 3 बजे तक कुल 944 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 20 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में है. वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. कर्नाटका में शनिवार तक सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कर्नाटका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पवार है.
इससे पहले शुक्रवार को भारत में 2 लोगों की जान गई थी. सुबह तुमकुर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था. मुंबई में 65 साल की बुजुर्ग महिला ने कस्तूरबा अस्पताल में अंतिम सांस ली. नोएडा में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं. जिसके बाद सभी मरीजों के घर सील कर दिए गए हैं. वहीं दिहाड़ी मजदूरों को राहत देते हुए नोएडा डीएम बीएन सिंह ने सभी मकान-मालिकों को निर्देश दिया है कि वो अपने यहां रहने वाले किसी भी कामगार मजदूरों से किराया नहीं वसूलें. अगर किसी भी मकान मालिक के खिलाफ किराया मांगने या किसी अन्य तरह के दबाव बनाने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

