बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
08-Aug-2021 08:45 PM
DESK : इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत मिल सकती थी. लेकिन इंद्र देवता दीवार बन गए. यहां बारिश के कारण भारत इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. 5 टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया. भारत को पहले टेस्ट में मैच जीतने के लिए 157 रन और बनाने थे. उसके पास अभी 9 विकेट भी थे. लेकिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका.
पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे. भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद थे. जबकि दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा भी 12 रन पर नॉट आउट रहे. इसके पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 303 रनों पर सिमटा दी थी. इंग्लैंड की दूसरी पारी खत्म होने के बाद भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य मिला था. भारत की तरफ से दूसरी पारी में लोकेश राहुल ने 26 रन बनाए.
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन बनाए. भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी को 1 विकेट हासिल हुआ. पहले टेस्ट में 2 दिन में बारिश ने खेल खराब किया. दूसरे दिन का आधा खेल बारिश में पहले ही भूल गया था. तीसरे दिन के खेल में भी बीच-बीच में बारिश के कारण रुकावट हुई. जबकि चौथे दिन जब टीम इंडिया जीत के दरवाजे पर खड़ी थी तो बारिश ने मैच धो डाला.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट अब 12 अगस्त से खेला जाएगा.