ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘हताश, निराश और थके हुए लोग BJP का कुछ नहीं बिगाड़ सकते’ I.N.D.I.A...

‘हताश, निराश और थके हुए लोग BJP का कुछ नहीं बिगाड़ सकते’ I.N.D.I.A की बैठक पर सुशील मोदी का हमला

18-Dec-2023 01:37 PM

By First Bihar

PATNA: कल यानी 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी दलों के कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दोपहर बाद दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे। विपक्ष की बैठक से पहले बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला बोला है।


शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समय चला गया है। नीतीश कुमार ने जब से विधानमंडल में दलित और महिलाओं को लेकर ओछी टिप्पणी की तब से उनकी संयोजक पद के लिए जो दावेदारी थी वह दावेदारी भी खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तो दूर की बात है उनकी संयोजक बनने की दावेदारी भी समाप्त हो गई है। 


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के अज्ञातवास पर जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा कर दी है कि पंजाब में वे सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 19 दिसंबर को सिर्फ फोटो खिंचवाने और चाय पानी के लिए बैठक हो रही है और इसका कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलने वाला है। इससे पहले इंडी गठबंधन ने दो दर्जन सब कमेटी बनाई थी, एक भी उप समिति की आजतक बैठक नहीं हुई। रैली का डेट तय हुआ जिसे कमलनाथ ने स्थगित कर दिया। इसके बाद आजतक रैली का तारिख तय नहीं हो सकी।


सुशील मोदी ने कहा कि बैठक में क्या सिर्फ सीट शेयरिंग होगी, ये लोग अपनी मंशा जाहिर कर सकते हैं कि साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद पूरा इंडी गठबंधन इतनी बुरी तरह से हताश है कि नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। उधर, शरद पवार की पार्टी भी टूट चुकी है, इसलिए कुल मिलाकर हताश, निराश और थके हुए लोग जिनको आशा की कोई किरण नहीं दिख रही है वे इकट्ठा हो रहे हैं लेकिन वे नरेंद्र मोदी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।