ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / इंडि गठबंधन को लगातार लग रहे झटके ! सपा ने यूपी की 11...

इंडि गठबंधन को लगातार लग रहे झटके ! सपा ने यूपी की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इस सीट पर बसपा को तगड़ा झटका

19-Feb-2024 03:49 PM

By First Bihar

DESK : विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए तैयार हुआ गठबंधन को लगातार एक से बढ़कर एक झटके लग रहे हैं। इस गठबंधन में शामिल यूपी में मजबूत जनसमर्थन रखने वाली पार्टी लगातार अपने सहयोगियों की टेंशन बढ़ाती हुई नजर आ रही है। अब यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। 


समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है।  सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है। 


मालूम हो कि, इससे पहले सपा इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। सपा की मौजूदा सूची के बाद एक ओर जहां यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब गाजीपुर से बसपा अब किसको उम्मीदवार बनाएगी तो वहीं कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। माना जा रहा था कि कांग्रेस,राज्य की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दावा ठोंक रही थी। 


उधर, सपा ने यह लिस्ट ऐसे वक्त में जारी की है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याया यात्र में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि पहले सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए। सपा की इस लिस्ट से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल, सपा के साथ गठबंधन में नहीं है।