ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / I.N.D.I गठबंधन को एक और झटका, जम्मू कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी फारूक...

I.N.D.I गठबंधन को एक और झटका, जम्मू कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी फारूक की पार्टी

15-Feb-2024 02:32 PM

By First Bihar

DELHI: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बनी इंडी गठबंधन टूट के आखिरी कगार तक पहुंच चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार के अलग होने के बाद इंडी गठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि इंडी एलायंस फिर से यूपीए बनकर रह जाएगा। इंडी एलायंस में शामिल फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी, पंजाब में भगवंत मान के बाद अब जम्मू कश्मीर में इंडी गठबंधन को एक और झटका लगा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की नेतृत्व वाली इंडी गठबंधन को झटका दे चुके हैं। ममता बनर्जी की पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया है जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दिल्ली में मात्र एक सीट देने की बात कह रही है।


उधर, उत्तर प्रदेश में भी इंडी गठबंधन की बात बनती नहीं दिख रही है। अब विपक्षी गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की सभी पांच लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि इंडी गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस विपक्षी गठबंधन के साथ मजबूती के साथ खड़ी थी लेकिन अब फारूक अब्दुल्ला के इस फैसले के बाद गठबंधन और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।