Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट पवन सिंह पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा! निकाली जमकर भड़ास, बोलीं- वो 10 जगह मुंह मारता है... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी
19-Oct-2024 03:15 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। 13 नवम्बर और 20 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को नतीजा भी सामने आ जाएगा। इसे लेकर एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। प्रदेश की 81 सीटों में 68 सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। वही 10 सीटों पर आजसू, 2 सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही अब इंडी ब्लॉक में भी सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान करते हुए कहा कि 70 सीटों पर JMM और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीटों पर आरजेडी, वाम दल और अन्य चुनाव लड़ेंगे।
इंडिया अलायंस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही कारण है कि इस बार कई सीटों के अदला-बदली के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं की हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीट शेयरिंग की घोषणा की। कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार आरजेडी के अलावे सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। लेकिन JMM और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा हेमंत सोरेन ने अभी नहीं किया है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। बता दें कि शीट शेयरिंग की घोषणा से पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।
इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक होटल में बैठक की थी। जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग की घोषणा की।