पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Feb-2024 01:37 PM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करने के मामले में पार्टी नेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स विभाग की ओर से पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांगेस के नेता ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है और नारेबाजी भी की है।
दरअसल, साल 2018-2019 में इनकम टैक्स रिटर्न के मामले में आयकर विभाग ने कांग्रेस से पैनल्टी के तौर पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है। जिसके कारण बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके बाद कांग्रेस इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल पहुंची थी। आयकर विभाग की तरफ से खातों पर लगाए प्रतिबंधों के मामले में ट्रिब्यूनल की तरफ से कांग्रेस को राहत देते हुए अपीलेट ट्रिब्यूनल ने खातों को डिफ्रीज करने का निर्देश दिया।
वहीं, विरोध कर रहे कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि- सड़कों पर उतरकर हम जनता को आह्वान कर रहे हैं कि देश के लिए यह सरकार खराब है। हमारा खाता सिल करते हैं और अपना खाता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रोल बॉन्ड का सहारा लेते है।
उधर, मोदी सरकार ने लोक सभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खातों पर तालाबंदी कर लोकतंत्र पर गहरा आघात किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक खाते तो भाजपा के फ्रिज होने चाहिए, क्योंकि इन्होनें असंवैधानिक कॉर्पोरेट बांड अपने खातों में डाल रखे हैं, जो की सुप्रीम कोर्ट के अनुसार असंवैधानिक हैं।