Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
01-Jan-2022 01:01 PM
PATNA : पटना में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. प्रादेश में तेजी से कोरोना के मरीज भी मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसको लेकर कल समीक्षा बैठक की है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ साथ जिला अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में भी पूरी तैयारी रखी जाए.
पटना के किदवईपुरी का एक युवक ओमिक्रोन से पीड़ित पाया गया है. वह विदेश से लौटे भाई को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था, जो संक्रमित पाया गया था. बाद में कांटैक्ट ट्रेसिंग में उसकी पहचान की गयी व जांच में वह पॉजिटिव पाया गया. उसकी जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट गुरुवार की ओमिक्रोन पॉजिटिव पायी गयी.
पटना ओमिक्रोन की एंट्री के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पटना में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सिविल सर्जन की देखरेख में शुक्रवार को अलग से ओमिक्रोन मरीजों के लिए सर्विलांश टीम का गठन कर दिया गया है. एक टीम में पांच लोगों को शामिल किया गया है, जो पटना जिले के अलग-अलग इलाके में कांटेक्ट ट्रेसिंग कर पड़ताल करेगी.
इसको देखते हुए जिले में सख्त निर्देश दिया गया है. पांच देशों-दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, अमेरिका, इंग्लैंड व हांगकांग से आने वाले यात्रियों को अब कम-से-कम 10 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा. साथ ही उन्हें 10 दिनों में तीन बार कोरोना जांच भी करानी होगी.
किदवईपुरी में ओमिक्रोन का मरीज मिलने के बाद इस इलाके में स्वास्थ्य विभाग का सर्विलांस एक्टिव कर दिया गया है. दो सदस्यीय टीम ने किदवईपुरी एरिया में कांटेक्ट ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से आसपास के करीब 60 से अधिक लोगों का नमूना लिया. किदवईपुरी, बुद्धा कॉलोनी, इन्कम टैक्स, पीएंडटी कॉलोनी, मंदिरी सहित आसपास का इलाका स्वास्थ्य विभाग के रडार पर है.