ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / मैन पावर की कमी से जूझ रहा विभाग, सदन में सवाल झेल रहे...

मैन पावर की कमी से जूझ रहा विभाग, सदन में सवाल झेल रहे मंत्री रामनारायण मंडल

05-Jul-2019 01:23 PM

By 3

PATNA : राज्य का भू राजस्व विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में मैन पावर की इतनी कमी है कि जरूरी काम भी नहीं हो रहा है। ऊपर से विभागीय मंत्री को मानसून सत्र में सवाल झेलने पड़ रहे हैं। राज्य के भू राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल विधानमंडल के दोनों सदनों में इन दिनों केवल एक ही मजबूरी बयां कर रहे हैं की उनके विभाग में स्टाफ की कमी है। बुधवार को विधान परिषद में मंत्री रामनारायण मंडल ने इस बात की जानकारी दी थी कि विभाग अमीन और भू राजस्व पदाधिकारियों की नई बहाली को लेकर प्रक्रिया चला रहा है। गुरुवार को विधानसभा में भी मंत्री महोदय को एक बार फिर यही जानकारी दोहरानी पड़ी। मंत्री रामनारायण मंडल सदन में बार-बार यह बता रहे हैं कि राज्य के अंदर लगभग 17 सौ से ज्यादा अमीन के पद रिक्त हैं। जिनमें से 15 सौ नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। मंत्री महोदय की माने तो जब तक नई नियुक्तियां नहीं होती हैं तब तक ऑनलाइन दाखिल खारिज सहित अन्य मामलों के निपटारे में देरी होगी।