ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गया के ए एन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने से लगता है डर,...

गया के ए एन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने से लगता है डर, आप की बीमारी होगी कुछ और डॉक्टर इलाज कर देंगे कुछ और, रहिए सावधान

03-Sep-2019 10:30 PM

By 9

GAYA: गया के सबसे बड़े अस्पताल, या फिर कह लें कि बिहार के बड़े अस्पतालों में से एक अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हाइड्रोसिल का मर्ज लेकर सर्जरी कराने पहुंचे एक शख्स का डॉक्टरों ने दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया. यहां तक कि उसके पैर में ऑपरेशन कर रॉड भी डाल दिया. इसे अस्पताल कहें या फिर मौत का अस्पताल. इसे अस्पताल कहें या फिर मरीजों के साथ इलाज के नाम पर मजाक करने वाला अस्पताल. इसे चाहे आप कुछ भी कह लें. कारण है कि गया के इस सबसे बड़े अस्पताल में आपकी बीमारी होगी कुछ और लेकिन यहां के डॉक्टर उस बीमारी को ठीक करने के बजाए दूसरी दुरुस्त चीजों का ही इलाज कर देंगे. आप लाख छटपटाते रह जाएंगे लेकिन इस अस्पताल के डॉक्टर आपकी कोई बात नहीं सुनेंगे.  इतना ही नहीं अपनी गलती छिपाने के मकसद से अस्पताल के डॉक्टर आपको ही गलत ठहराने की कोशिश करेंगे. अब जरा मामले को जानिए. गया के पुनाकला गांव के रहने वाले भुवनेश्व यादव बढ़े हुए हाइड्रोसील की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने डॉक्टरों से अपनी पीड़ा बतायी और हाइड्रोसील की सर्जरी करने की बात कही. सारी कसरतों के बाद जब मरीज को सर्जरी वार्ड ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसका हाईड्रोसील का ऑपरेशन करने की बजाए उसके दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया इतना ही नहीं उसके पैर में रॉड भी डाल दिया. जब इस बात की जानाकारी अस्पताल के अधीक्षक को दी गई तो वो गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का ही बचाव करने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने मरीज के पैर के ऑपरेशन को सही बताया और कहा कि पैर में इनफेक्शन था इसलिए उसे सही करना ज्यादा जरुरी था. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि डॉक्टर ने किन परिस्थितियों में पैर का ऑपरेशन किया है यह तो वही बता सकते हैं लेकिन गलत ऑपरेशन हुआ है तो डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी. गया से पंकज की रिपोर्ट