Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Jun-2022 09:23 AM
GAYA: बड़ी खबर गया के इमामगंज के दुखदपुर गांव से आ रही है, जहां सीआरपीएफ कोबरा और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से दो एके- 47 और एक इंसास राइफल भी मिला है। फिलहाल सीआरपीएफ की ये छापेमारी जारी है। हालांकि इसको लेकर अभीतक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि दो दिन पहले औरंगाबाद के जंगल से सीआरपीएफ ने हथियार का जखीरा बरामद किया था।
आपको बता दें कि इमामगंज का दुखदपुर गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। सीआरपीएफ, सूचना के आधार पर सर्च अभियान में थी। इसी दौरान दुखदपुर में दो अलग-अलग बोरे में हथियार होने का उसे शक हुआ। इस पर जब उन प्लास्टिक के बोरों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें हथियार है। उसमें से को खोल कर देखा गया तो उसमें से दो एके- 47 निकले। इसके बाद पुलिस ने दूसरे बोरे को खोला कर तो उसमें से एक इंसास राइफल निकली। हथियार के मिलते ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस और भी सजग हो गई। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि न तो सीआरपीएफ व न ही जिला पुलिस पकड़े गए नक्सली के नाम का खुलासा कर रही है। गिरफ्तार नक्सली से सीआरपीएफ की पूछताछ जारी है।