ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / IMA का बड़ा एलान : आज बंद रहेंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों...

IMA का बड़ा एलान : आज बंद रहेंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

21-Nov-2023 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : अगर आप बिहार में रहते हैं और मंगलवार को सरकारी अस्पताल जाना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि आप जाएं और आपको खाली हाथ लौटना पड़े। हम यह बातें इस वजह से कह रहे है क्योंकि बिहार के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं ठप रहेगी। इस बात का एलान आईएमए ने किया है। 


दरअसल, पूर्णिया में सर्जन डॉ राजेश पासवान के ऊपर हुए हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बिहार शाखा ने कहा है कि पुलिस की उपस्थिति में डॉ राजेश पासवान के ऊपर हमला हुआ है। इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। ऐसे में इसके विरोध में मंगलवार 21 नवंबर को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इमरजेंसी कार्य छोड़कर शेष सभी कार्य ठप रहेंगे। 


बताया जा रहा है कि, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि आईएमए की बिहार शाखा घटना की घोर निंदा करता है। हमारी सरकार से मांग है कि सभी दोषियों पर बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा नियमावली 2018 के अंतर्गत तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई हो। इसके साथ ही सरकार से यह भी मांग की है कि बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा कानून 2011 में एपिडेमिक डिजीज कानून 2020 के प्रावधानों को भी अविलंब अंतर्निहित किया जाए। ताकि चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों के विरुद्ध हो रही हिंसा की घटना पर प्रभावी रोक लग सके। 


उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  कहा कहना है कि पिछले दो वर्षों से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार अनुरोध कर चुका है, लेकिन बार-बार केवल आश्वासन मिला है और अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में मंगलवार 21 नवंबर को राज्य के सभी चिकित्सीय संस्थान में इमरजेंसी सेवा छोड़कर सभी कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद आगे की क्रिया के लिए एक्शन कमेटी टीम की विस्तारित बैठक 22 नवंबर को शाम में की जाएगी और आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाएगी।