ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / news / इलाज के लिए जा रहे 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत, बस...

इलाज के लिए जा रहे 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत, बस ने बाइक में मारी टक्कर

30-Apr-2023 02:29 PM

By First Bihar

BAGHA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके रोकथाम को लेकर सरकार और अन्य कई तरह की संस्थायों द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर हर रोज सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रह है। जहां सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हर्नाटांड़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला और पुरुष हैं। बस और बाइक की टक्कर से हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ये लोग फेड़िया चौक के पास बताए जा रहे है। मृतक  इलाज के लिए बेतिया से हर्नाटांड़ जा रहे थे। फिलहाल दोनों का पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


वहीं, इस घटना में मृत युवक के पॉकेट से एक पर्ची मिली है जिस पर तरकुला आलम योगापट्टी लिखा हुआ है। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे उसका नंबर BR 22AK8972 है। बताया जा रहा है कि बाइक और बस के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार और चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मारने वाले दोनों पति- पत्नी हो सकते हैं।


इधर, इस घटना को लेकर लौकरियां थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि फिलाहल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है। पॉकेट से मिली पर्ची के आधार पर संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है। बाइक पर 2 लोग सवार थे जिसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। मामले की तहकीकात की जा रही है।