NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
11-Dec-2021 09:22 AM
PATNA : आईआईटी, पटना ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बना लिया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना में इस बार पहले फेज के प्लेसमेंट सीजन में ग्रेजुएट बैच 2022 को अबतक 252 प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. यह सभी टॉप कंपनियां हैं. यह जानकारी संस्थान के पीआरओ सह फैकल्टी राजेंद्र प्रमाणिक ने दी.
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले साल इसी वक्त तक 96 ऑफर मिले थे यानि इस बार प्लेसमेंट मिलने की संख्या में अबतक 162.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कृपाशंकर सिंह ने बताया कि 2022 में जहां 24 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले थे वहीं इस बार अबतक 37 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं.
इस प्रकार प्री-प्लेसमेंट ऑफर में भी 54.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि इस बार प्लेसमेंट में 30 नयी कंपनियों ने पहली बार प्लेसमेंट के लिए संस्थान में दस्तक दिया है.
स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल ऑफर भी मिले है. इस बार औसत वेतन भी बढ़ गया है. इंडिया में ही ओरिकल इंडिया ने आईआईटी,पटना के नौ स्टूडेंट्स को 61.3 लाख रुपये का उच्चतम घरेलू पैकेज दिया है.
वही, अन्य घरेलू पैकेज में एटलसियन ने छह स्टूडेंट्स को 57.4 लाख रुपये, एमटीएक्स ने एक स्टूडेंट्स को 51.10 लाख रुपये, एडोब इंडिया ने नौ स्टूडेंट्स को 48 लाख रुपये, गूगल इंडिया ने एसडबलयूइ भूमिका के लिए 10 स्टूडेंट्स को 46.5 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया है.
इंटरनेशनल पैकेज एक्ंसेचर जापान ने तीन स्टूडेंट्स को 47.9 लाख रुपये का पैकेज दिया है. इन सभी स्टूडेंट्स की डिग्री 2022 में पूरी होगी. दिसंबर के पहले सप्ताह तक 87 कंपनियों ने प्लेसमेंट किया है.