ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-Dec-2024 04:06 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा(BPSC exam) को लेकर बिहार(BIHAR) में सियासत लगातार गर्म हो रही है। परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में विपक्षी दल उतर गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(Tejaswi Yadav) के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) ने बुधवार को पूर्णिया में बड़ा एलान कर दिया है। पप्पू यादव से नीतीश सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं हुई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे।
पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से फिर से परीक्षा कराने की मांग करते हैं, नहीं तो हम बिहार बंद करेंगे। बीपीएससी ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा रद्द की है और सिर्फ उसी सेंटर पर फिर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज आम जनता के सामने लाए। बिहार के बच्चे अवसाद में हैं। परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बता दें कि पूरी परीक्षा को फिर से आयोजित कराने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना स्थल पर हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पप्पू यादव ने सरकार को बिहार बंद करने की चेतावनी दे दी है।