ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / इधर तेजस्वी कर रहे थे सभा उधर RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी,...

इधर तेजस्वी कर रहे थे सभा उधर RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

17-Apr-2024 01:10 PM

By First Bihar

AURANGABAD : लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर प्रचार -प्रसार का आज अंतिम दिन हैं। ऐसे में चुनाव आयोग से लेकर पुलिस प्रसाशन की टीम काफी मुश्तैद नजर आ रही है। चुनाव आयोग की फॉलिंग टीम जगह -जगह शक और गुप्त सुचना के आधार छापेमारी कर रही है। ऐसे में अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उससे लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 


दरअसल, पहले चरण के औरंगाबाद सीट पर चुनाव होने हैं। यहां राजद के तरफ से अभय कुशवाहा को कैंडिडेट बनाया गया है। ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर शहर के कुछ प्रमुख जगहों पर अस्थाई ऑफिस बनाया गया है। ऐसे में अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है कि उसके मुताबिक़ एक होटल में चल रहे आरजेडी कैंडिडेट अभय कुशवाहा के प्रधान चुनाव कार्यालय में छापेमारी की है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  ज़िले के नगर थाना क्षेत्र के फारम के समीप स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय पर गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापा मारा है और इस दौरान टीम ने कार्यालय से कैश और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त किया है। इस दौरान टीम को आरजेडी कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश झेलना पड़ा। राजद के लोग इसे विपक्षी कैंडिडेट के इशारे पर की गई कार्रवाई करार दे रहे हैं।


उधर,  छापेमारी करने आए अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है और इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। छापेमारी के दौरान नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर टीम के द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और इसे सरकार की एक साजिश करार दिया।