मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
12-Jun-2022 04:24 PM
VAISHALI: कुछ दिन के लिए ससुराल से मायके जाना एक महिला को भारी पड़ गया। इधर वो मायके गई उधर पति ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी रचा ली। पत्नी को धोखा देकर वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन तभी कुछ दिन बाद इसकी जानकारी पहली पत्नी को हो गयी। फिर क्या था आनन-फानन में वह अपने ससुराल पहुंच गयी और इस शादी को लेकर सवाल करने लगी। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तब पति और ससुरालवालों ने मिलकर पहले उसकी पिटाई कर दी फिर घर से उसे बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे जाने से मारने की भी कोशिश की गयी। वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंची और पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल वह अब पुलिस ने न्याय की मांग कर रही है।
पीड़िता ने देसरी थाने में पति संतोष कुमार के अलावे सास,ससुर,ननद,ननदोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब मायके गयी हुई थी तब इसका फायदा उठाते हुए उसके पति संतोष ने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ शादी कर ली। पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और उनका मिलना जुलना भी था। वैशाली के मुरौवतपुर निवासी रेखा का यह आरोप है कि उसके पति ने ससुरालवालों के साथ मिलकर पिटाई की और घर से बाहर कर दिया।
रेखा देवी ने बताया कि उसका मायके जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में है। उनके पिता भगवान चौधरी ने 4 लाख 51 हजार रुपये कैश और अन्य कीमती सामान देकर धूमधाम के साथ मेरी शादी किए थे। शादी के बाद पति और ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज के तौर पर फिर एक अपाचे बाइक की मांग करने लगे। जब मायके वाले उनकी मांग नहीं पूरी कर सके तब मुझे मारा पीटा जाने लगा।
संतोष अपने माता-पिता, ननद और ननद के पति के साथ मिलकर अक्सर मारपीट करते थे और बाइक की मांग किया करते थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे आभास हो गया कि ये सब मिलकर मेरी हत्या कर देंगे इसलिए वह कुछ दिनों के लिए मायके चली गयी और इसी दौरान उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। एक पत्नी के रहते कोई कैसे दूसरी शादी कर सकता है यह बड़ा सवाल है। पीड़िता ने बताया कि जिस लड़की से उसके पति ने शादी रचाई है उसके साथ पति का पहले से ही अवैध रिश्ता था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वही पीड़िता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।