श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
27-Apr-2020 06:10 PM
PATNA: आईसीएमआर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है. इस पत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट बंद करने का सुझाव दिया गया है.
आईसीएमआर के अपर महानिदेशक जीएस टोटेजा की ओर से आज जारी पत्र में लिखा गया है कि आईसीएमआर के वैज्ञानिकों का मानना है कि आरटी-पीसीआर गले/नाक स्वाब कोविड-19 की जांच का सबसे अच्छा विकल्प है. आरटी-पीसीआर जांच से वायरस की जल्दी पहचान होती है और यह किसी मरीज की पहचान कर उसे आइसोलेट करने की सबसे अच्छी रणनीति है.
राज्यों को दिए गए सुझाव वाले पत्र के दूसरे बिंदु में लिखा गया है कि कई राज्यों में मांग के आधार पर रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट खरीदे गए हैं. इस संबंध में आईसीएमआर ने किट मुहैया कराने से पहले स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इनका प्रयोग सिर्फ निगरानी के लिए किया जाएगा. बकौल आईसीएमआर अपर महानिदेशक, 'कुछ राज्यों ने इसे जांच प्रक्रिया में शामिल करने के बाद इसमें गड़बड़ी की शिकायत की. बता दें कि सबसे पहले इस किट का उपयोग करने वाले राजस्थान ने इसके बारे में शिकायत की थी कि यह किट रिजल्ट सही से नहीं दे रहा है. पॉजिटिव को भी निगेटिव बता रहा है. जिसके बाद आईसीएमआर ने कई और राज्यों से इके बारे में रिपोर्ट मांगी थी. बाकी राज्यों ने इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद आज फैसला लिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...