ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के डीएम बदले गये

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के डीएम बदले गये

25-Jun-2024 05:34 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक का भी ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 


चंद्रशेखर फिर से पटना के डीएम बने

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 


वही पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एक और अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 


राज्य सरकार ने छतीसगढ़ से कैडर बदलवा कर बिहार आए आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी की भी पोस्टिंग कर दी है। उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है।