गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
31-Aug-2020 01:54 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पूर्व IAS आर के महाजन को बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद राज्य सरकार ने आरके महाजन को यह कार्यभार सौंपा है.
राज्य सरकार के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1987 बैच के पूर्व आईएएस अफसर आरके महाजन को उनकी सेवानिवृति के बाद 1 सितंबर से बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद बिहार सरकार ने लखीसराय के पूर्व जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी को बीपीएससी के अध्यक्ष का प्रभार दिया था. लेकिन अब राज्य सरकार ने आरके महाजन को नियमित अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.
