ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / बिहार में तीन IAS अधिकारी को मिला प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव बनाए गये

बिहार में तीन IAS अधिकारी को मिला प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव बनाए गये

30-May-2020 03:01 PM

PATNA : बिहार सरकार के तीन सीनियर आईएएस अधिकारी को प्रमोशन मिला है। 89 बैच के तीन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के रुप में प्रोन्नति दी गयी है।  

news image

अमृत लाल मीणा, डॉ दीपक प्रसाद और वंदना किनी को अपर मुख्य सचिव के तौर पर प्रमोशन दिया गया है। अमृत लाल मीणा वर्तमान में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव हैं इन्हें अपर मुख्य सचिव के रुप में वहीं तैनात किया गया है। अमृत लाल मीणा पंचायती राज विभाग और लघु जल संसाधन विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं। इन्हें शीर्ष स्तर के वेतनमान स्तर-17 यानि 2,25,000 का वेतनमान दिया गया है। 

वहीं डॉ दीपक प्रसाद मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव के रुप में तैनात हैं जिन्हें अपर मुख्य सचिव के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है। जबकि भागलपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी को शीर्ष स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है।वंदना किनी के पास मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार है। इन दोनों अधिकारियों को भी शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है।