गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Aug-2020 05:53 PM
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे संतोष कुमार मल्ल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया है. संतोष कुमार मल्ल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे.
संतोष कुमार मल्ल की तैनाती के बाद लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अमृतलाल मीणा को इससे मुक्त कर दिया गया है. साथ ही साथ संतोष कुमार मल्ल बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रही आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार राज्य जिला परिषद का परामर्शी बनाया गया है. 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर पिछले दिनों ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आई थी.
सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट को बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. दिनेश सिंह बिष्ट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के पद पर पहले से तैनात हैं.